बालों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:29

हेल्दी स्किन और मजबूत बालों के लिए 5 ड्राई फ्रूट्स- Dry Fruits To Eat For Healthy Skin and Stronger Hair In Hindi
1. सूखे अंजीर (Dried Figs)

अंजीर में डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन A, C, E, K जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होते हैं, जिससे यह आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह झुर्रियों, मुंहासे, दाग-धब्बे साफ करने और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। साथ बालों को मजबूत, शाइनी और बेहतर विकास में मदद करते हैं।

2.खजूर (Dry Dates)

खजूर का सेवन करने से भी हेल्दी स्किन और स्वस्थ बाल पाने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि खजूर में आयरन, विटामिन C, D प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मददगार है। इससे आपको खूबसूरत त्वचा मिलती है और बाल झड़ना भी कम होते हैं।

3. सूखे खुबानी (Dried Apricot)

ये विटामिन E, सी, जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, त्वचा की लोच बढ़ाता है और त्वचा को टोन करता है। साथ ही इससे टैनिंग और झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिलती है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और एलर्जी, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

4. किशमिश (Raisins)

किशमिश भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, खासकर काली किशमिश आयरन, कैल्शियम, डाइट्री फाइबर, विटामिन बी और पोटेशियम आदि से भरपूर होती हैं। यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है साथ ही बालों की टेक्सचर को बेहतर बना सकता है। य ड्राई हेयर से बचाती हैं और बालों का झड़ना कम करती हैं। यह बालों प्राकृतिक काला रंग प्रदान करने में भी सहायक है।

5 आलूबुखारा (Dried Prunes)

आलूबुखारा भी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो त्वचा और बालों हेल्दी रखने के के लिए जरूरी हैं। यह आपको एक सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। साथ ही बालों को भी घना और मजबूत बनाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info